मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शिक्षकों और स्नातकों की आकांक्षाओं को मजबूती से उठाएंगे और उनके हितों के संरक्षण के लिए काम करेंगे।
शिक्षकों और स्नातकों के हितों की रक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे। साथ ही, शिक्षा के उन्नयन और उत्तर प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सीएम योगी ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
23 अक्टूबर को हुआ था मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। प्रदेश के छह शिक्षक और पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में एमएलसी चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना 27 अक्टूबर से शुरू हुई थी।