Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

भदोही में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का भदोही जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते पर भीड़भाड़ न हो इसके लिए अलग से तैयारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक जिस राजमार्ग से कांवड़िएं गुजरेंगे उसे सेक्टर और जोन में बांटा जाएगा, ताकि भीड़ और यातायात प्रबंधन सही ढंग से हो सके।

इसके अलावा, 42 किलोमीटर लंबे हाइवे के एक हिस्से पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए अलग से बैरिकेड्स लगा जाएंगे। हिंदू धर्म में शारदीय कांवड़ यात्रा का खास महत्व है। हर साल काफी संख्या में कांवड़ यात्री गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं और सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा करके महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। 

भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, "मेरे और डीएम साहब द्वारा जो पूरा रूट है उसका एक बार सर्वे और निरीक्षण कर लिया गया है। जिस तरह से पिछली साल की तरह बैरिकेडिंग हुआ करती थी या जिस तरह से रास्तों को रिजर्व किया जाता था, उसको लेकर भी चर्चा हो गई है। जो फोर्स डिप्लॉयमेंट है उसको लेकर भी हम एक कांवड़ सेना का गठन हमारे द्वारा कर दिया गया है। जो हमारी जनपद पुलिस ने जो बाहर से राज पदाधिकारी आने होते हैं, जो बाहर से हमें बाइक और सीसीटीवी कैमरे से प्रक्योर करते होते हैं उन सब की भी कार्रवाई हमारे द्वारा चल रही है। 42 किलोमीटर के स्ट्रेच को सेक्टर और जोन में बांट दिया जाएगा। पूरा  प्रयास किया जाएगा कि जो ट्रैफिक का जो जनरल मूवमेंट हैं उसको बाधित न किया जाए और वो नॉर्मली जिस तरह बनारस और प्रयागराज के बीच मूवमेंट होता है वैसा ही रहा जाए।"