Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC की बढ़ी मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी-कुणाल घोष     |   न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा ईरान, तेल प्रतिबंध हटेंगे, 25 अरब डॉलर की राहत     |   नए दौर में भारत-फ्रांस की दोस्ती, PM मोदी बोले- ये सिर्फ साझेदारी नहीं, साझा भविष्य का संकल्प     |   'भरोसा, इनोवेशन और साझा विजन'... PM मोदी ने बताई भारत-फ्रांस रिश्तों की असली ताकत     |   NEET समेत कई परीक्षाओं के नकली पेपर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार     |  

मेरठ: बारिश के बीच भाकियू की तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, मांगों को लेकर किसानों का मार्च

भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज यानी 9 अगस्त 2024 को यूपी के तमाम जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का ऐलान किया है। राकेश टिकैत और अन्य किसान नेताओं के नेतृत्व में किसान हर जिले में ट्रैक्टर लेकर निकले हैं। बीते दिनों भाकियू की मासिक बैठक में किसानों के मुद्दों को लकेर मार्च की घोषणा की गई थी।

आपको बता दे मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर ट्रेक्टर पर तिरंगा लगाकर किसान आना शुरू हो गए हैं। किसानों ने ट्रेक्टर पर डीजे साउंड भी लगाया है। जिस पर देशभक्ति गीतों के साथ हरियाणवी गीत बज रहे हैं। किसान जय जवान, जय किसान और जय हिंद का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। किसान नेताओं को यात्रा से पहले किया गया नजरबंद किसानों द्वारा आज निकाली जाने वाली तिरंगा ट्रेक्टर यात्रा में उनकी तमाम मांगे हैं। इसमें फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना किसानों के भुगतान, बिजली संकट समेत कई तरह की किसानों की समस्याओं को लेकर किसान अलग-अलग संगठनों के नेतृत्व में आंदोलित हैं।

जहां भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के मद्दों को हल कराने के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए वह ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकल रहे हैं। किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को लेकर जिलों की पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है और सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत किए गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में 15 अगस्त की तरह ही 9 अगस्त की तारीख भी राष्ट्रीय महत्व की तारीख है। मेरा आग्रह है कि भारत सरकार इस तारीख को राष्ट्रीय क्रांति दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व घोषित करे।

वही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 1942 में 9 अगस्त को महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो के आह्वान पर करो या मरो के संकल्प के साथ स्वतंत्रता हासिल करने के लिए पूरा देश सड़क पर उतर पड़ा था।