Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

एमएलसी चुनाव पर अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- सपा को मिलेगी हार

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को चुनाव में अपनी स्थिति का अंदाजा हो गया है, इसलिए वह अभी से बहाने बनाने लगे हैं।

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना सपा की फितरत: ओमप्रकाश राजभर

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना सपा मुखिया अखिलेश यादव की फितरत है। उन्होंने कहा कि जब सपा ईवीएम से चुनाव हारती है, तब भी आरोप लगाती है और अब बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भी दोष देगी। राजभर ने कहा कि सच्चाई यही है कि इसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को जमीनी हकीकत का अंदाजा हो जाएगा।

2017 से चुनाव हार रही सपा: दिनेश प्रताप सिंह

भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अभी से अपनी स्थिति का एहसास हो चुका है, इसलिए उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद चुनाव बैलेट पेपर से कराने की बात करते थे और अब एमएलसी चुनाव बैलेट से ही हो रहा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2017 से चुनाव हार रही है और इस एमएलसी चुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर भी सपा की हार का दावा किया।