Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

अयोध्या: देश के पहले सस्टीनेबल सिटी का दर्जा पाने की दहलीज पर

Ayodhya: राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले  अयोध्या विकास प्राधिकरण शहर को देश का पहला सस्टीनेबल सिटी का दर्जा दिलाने के लिए तैयार है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अरहास टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर भारत के पहले सस्टीनेबल सिटी का इंडेक्स जारी किया है। इसे वैदिक सिटी सस्टीनेबल इंडेक्स कहा जाता है। 

इंडेक्स के 10 मानक हैं। ये मुख्य रूप से हरियाली, बायो डाइवर्सिटी, जल संरक्षण, वेस्ट मैनेजमेंट और सामुदायिक कल्याण पर आधारित हैं। इंडेक्स के लिए 2020 को आधार साल बनाया गया है। इसके आंकड़े उपग्रह की तस्वीरों, एआई और सेंसर के जरिए जमा किए गए हैं। 

परियोजना के पहले चरण में अरहास टेक्नोलॉजीज ने करीब 10 लाख डॉलर का इंवेस्टमेंट किया है। अयोध्या की मौजूदा आबादी 6,72,861 है। राम मंदिर तैयार होने के बाद यहां की आबादी बढ़ेगी। बढ़ती आबादी के साथ पर्यावरण और ईकोलॉजी पर उसके असर को देखते हुए इंडेक्स तैयार किया गया है।