Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

अयोध्या: मिल्कीपुर में आज चुनावी रैली संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

मिल्कीपुर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की भी आज जनसभा है। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनसभा संबोधित कर चुके हैं।

जिले की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सर गर्मी तेजी से बढ़ गई है। 3 फरवरी यानी आज अखिलेश यादव मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल जनसभा के बाद आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकेंगे। प्रदेश सरकार के कई मंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष बैठक कर 5 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर पूरी रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रामलला का दर्शन और हनुमानगढ़ी पर प्रसाद चढ़ाने जा सकते हैं। रात में उनके प्रवास कार्यक्रम मिल्कीपुर में होगा।