Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

अपर्णा यादव ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर अभी तक अपर्णा यादव ने जॉइन नहीं किया है। इस बीच, अपर्णा यादव ने पति प्रतीक के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम कार्यालय की ओर से दोनों की मुलाकात की फोटो एक्स पर शेयर की गई।

अपर्णा यादव को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ दिनों पहले चाचा शिवपाल यादव की मुलाकात पर चर्चा होने लगी थी कि बीजेपी से अपर्णा यादव नाराज चल रही हैं और सपा में वापसी कर सकती हैं। अब इस बीच अपर्णा यादव ने पति प्रतीक यादव के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई, वो सार्वजनिक नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद मंजूर नहीं है। अपर्णा यादव को मनाने के लिए बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, अपर्णा यादव को सोमवार को उपाध्यक्ष के पद पर जॉइन करना था, लेकिन अभी तक जॉइन नहीं किया है, जबकि महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने पदभार संभाल लिया है।

तीन सितंबर को यूपी सरकार की ओर से एक आधिकारिक सूचना जारी की गई थी, जिसमें यूपी महिला आयोग में अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस बीच, खबर आई कि अपर्णा यादव इस पद से नाराज हैं। उनका कद घटा दिया गया है पर, अपर्णा यादव की ओर से इसको लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया।