Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

सोनभद्र खदान हादसे में एक और शव बरामद, मृतक संख्या 7 हुई

Uttar Pradesh: सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खदान हादसे में मारे गये एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के साथ इस घटना में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान 32 साल के गुलाब खरवार के रूप में हुई। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने बताया कि इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या सात हो गयी है। घटनास्थल पर अब भी बचाव कार्य जारी है।

गौरतलब है कि सोमवार को पांच शव बरामद किये गये थे। सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार शाम को खदान में पहाड़ी का एक भाग दरकने से एक खदान धंस गयी थी। घटना के बाद रविवार को मलबे से राजू सिंह (30) नामक मजदूर का शव बरामद किया गया था।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि शनिवार को बिल्ली मारकुंडी स्थित ‘कृष्णा माइनिंग वर्क्स’ की खदान में पहाड़ी का एक भाग दरकने से कई मजदूर मलबे में दब गए थे। इस मामले में कृष्णा माइनिंग वर्क्स के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी बचाव कार्य में जुटी है।