Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

मेरठ: जिलास्तरीय मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियां पूरी

शासन के निर्देशानुसार 7 मई को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में आज मेरठ के कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु रूपरेखा तय की गई।

इस पूरे मामले में मेरठ के जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य आयोजन कल शाम 4:00 बजे सेंट जोसेफ स्कूल, मेरठ में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखना है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल को लेकर भ्रमित न हों और सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा।

जिसके बाद सिविल डिफेंस की चीफ वार्डन संदीप गोयल ने बताया कि जिस प्रकार से भारत सरकार का आदेश है कल पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगाl सिविल डिफेंस की कल शाम को टाउन हॉल में ब्लैक आउट कर के मॉक ड्रिल की जाएगी। मेरठ में भी सायरन बजाकर तैयारी की जा रही है।