Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बहराइच में भेड़िये ने आठ साल के बच्चे पर किया हमला

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की महसी तहसील में गुरुवार को आठ साल के बच्चे पर भेड़िये ने हमला कर दिया। बहराइच मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय खत्री ने बताया कि संगम लाल नाम के लड़के के गाल और गर्दन पर हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बताया कि लाल को दो टांके लगे हैं और उसकी हालत स्थिर है।

बच्चे की मां जनक दुलारी ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था, उसी वक्त भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। उनके मुताबिक बच्चे की चीख सुनकर वे दौड़कर उसके पास पहुंची तो देखा कि वो खून से लथपथ था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बहराइच में चल रहे मानव-भेड़िया संघर्ष के बीच इसे 'वन्यजीव आपदा' प्रभावित इलाका घोषित कर दिया है। बहराइच के जंगल में आदमखोर भेड़िये को मारने के लिए नौ शूटरों की टीम तैनात की गई है।