Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: कानपुर की टेनरी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जाजमऊ थाने के पास रविवार को एक टेनरी में भीषण आग लग गई। टेनरी में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए पांच फायरब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने के दौरान कुछ अग्निशमन कर्मियों को मामूली चोटें आईं जब बिल्डिंग का प्लास्टर उन पर गिर गया। एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा कि आग बुझा दी गई है और कोई हताहत नहीं हुआ है।