Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री से मिला नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

नोएडा: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी आज शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। यहां नोएडा के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी लोकेश एम ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नोएडा  के कर्मचारी की समस्याओं को लेकर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल औद्योगिक विकास मंत्री से मिला।

यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण की एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक ऐसी मांगे हैं जो लंबे समय से शासन में लंबीत चल रही हैं। इन मांगों को लेकर औद्योगिक विकास मंत्री के सामने प्रतिनिधिमंडल ने समस्याएं रखी। राजकुमार सिंह ने दावा किया है कि औद्योगिक विकास मंत्री ने प्राधिकरण के कर्मचारियों के हितों को लेकर मांगों पर जल्द विचार करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने भी कर्मचारियों को भरोसा दिया है कि वह कर्मचारियों के हित में हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।