Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पीलीभीत में बाघ के हमले में 60 साल के वृद्ध की मौत, खेत में काम करने गया था

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार को बाघ के हमले में साठ साल के वृद्ध की मौत हो गई। घटना बांसखेड़ा गांव की है। मृतक की पहचान केदारी के तौर पर हुई, जो खेत में काम करने गए थे। 

एसडीएम राजेश शुक्ला ने कहा, "देखिए, आज संज्ञान में आया कि सुबह ग्राम बांसखेड़ा के रहने वाले केदारी की बाघ के हमले में मृत्यु हो गई, वो खेत में काम करने के लिए गए थे। घटना दुखद है और सरकार की ओर से जो सहायता दी जाती है, उसके लिए हम तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम यहां उपलब्ध है और उशे पकड़ने के लिए मुआयना कर रहे हैं। बाघ को पकड़ लिया जाएगा। वो बाघ को ट्रैंक्विलाइज़र से बेहोश करेंगे और ले जाएंगे।"

पीड़ित परिवार के सदस्य ने कहा कि इस घटना के लिए वन विभाग जिम्मेदार है। घटना के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास के गांव बांसखेड़ा के लोगों ने वन विभाग से बाड़ लगाने की मांग की है।