Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

UP News: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 22 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गजियापुर मार्ग पर हुआ।

पढुआ थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी पीड़ित शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के निवासी थे और पड़ोसी जिले बहराइच के कारीकोट मंदिर में ‘मुंडन’ समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसा पढुआ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।

मृतकों की पहचान नैंसी 15 साल, राज कुमारी 35 साल, मखाना 45 साल, कोमल 12 साल और पंछी 16 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।