महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोसले का रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। आनंद भोसले ने कहा, ‘‘मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’’
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के अनुसार, गायिका को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फेफड़ों की समस्या भी थी। आशा भोसले का जन्म आठ सितंबर 1935 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह उन्हें भी उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा दी थी। उनकी बहन मीना और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी संगीत से जुड़े हैं।
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
You may also like
हर दौर में गूंजती रही आशा भोसले की आवाज, ये 9 गाने आज भी दिलों पर करते हैं राज.
मथुरा नौका हादसा: तीन और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 13.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू.
आशा भोसले के निधन पर भावुक हुईं श्रेया घोषाल, कहा— ‘एक युग की आवाज खो दी’.