Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा का जलस्तर घटा, पितृ पक्ष से पहले पुजारी लौटे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाढ़ के कहर के कई हफ्तों बाद अब गंगा का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। 26 सितंबर से पितृपक्ष शुरू होने वाला है, इसे देखते हुए पुजारी अब धीरे-धीरे घाटों पर लौटने लगे हैं। गंगा का पानी बढ़ने पर पुजारी ऊंची जगहों पर चले गए थे। अब जलस्तर कम होने के बाद वे अपनी पुरानी जगहों पर लौट रहे हैं। पितृपक्ष के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध और पिंडदान करने आते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। हिंदू मान्यताओं में प्रयागराज की बहुत अहमियत है; काशी और गयाजी जाने से पहले यहां बहुत से श्रद्धालु गंगा के घाटों पर आते हैं। पितृ पक्ष करीब दो हफ्तों तक चलता है। प्रयागराज में पुजारी घाटों पर तैयारियों में जुटे हैं। उनका मकसद है कि देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों के पहुंचने से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो जाएं।