Breaking News

SIR के विरोध में बंगाल में बंपर वोटिंग: सीएम ममता बनर्जी     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी प्रतिबंध या टोल के खुला रखा जाना चाहिए: जर्मन सरकार     |   यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया     |   IRS अधिकारी की बेटी हत्याकांड: पोस्टमार्टम से गला घोंटने की पुष्टि, रेप की जांच जारी     |   झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एनुअल सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2026 का घोषित किया     |  

अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन छोड़ेंगे अपना पद

पेंटागन यानी अमेरिकी रक्षा विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना के सबसे वरिष्ठ नागरिक अधिकारी नौसेना सचिव जॉन फेलन तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बताया है कि फेलन का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

फेलन के पद छोड़ने के बाद अमेरिकी नौसेना के अंडरसेक्रेटरी और पूर्व नौसेना अधिकारी हंग काओ को कार्यवाहक नौसेना सचिव नियुक्त किया गया है। फेलन का अचानक इस्तीफा वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी नौसेना के वार्षिक सम्मेलन नौसैनिकों और उद्योग विशेषज्ञों को संबोधित करने और रिपोर्टरों से अपने एजेंडे पर चर्चा करने के ठीक बाद आया है।

फेलन के इस्तीफा देने से कुछ ही हफ्ते पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज और सेना के दो और बड़े अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2024 के आखिर में सचिव पद के लिए नामित किए जाने से पहले, फेलन ने न तो सेना में सेवा की थी और न ही सेना में किसी नागरिक नेतृत्व की भूमिका निभाई थी।

फेलन डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति अभियान के एक प्रमुख वित्तीय समर्थक थे और फ्लोरिडा स्थित निजी निवेश फर्म 'रगर मैनेजमेंट एलएलसी के संस्थापक और चेयरमैन हैं। फेलन का सेना से मुख्य जुड़ाव 'स्पिरिट ऑफ अमेरिका' नामक एक गैर-लाभकारी संस्था के सलाहकार बोर्ड में रहने के जरिए था। यह संस्था यूक्रेन और ताइवान की रक्षा में सहायता (रक्षा प्रयासों) का समर्थन करती थी।