Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

UP: सतीश महाना ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, राष्ट्रगान को लेकर दावे को बताया भ्रामक

Lucknow: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्नाव में उनके वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है और पूरे मामले के सही तथ्यों को समझना जरूरी है। सतीश महाना ने बताया कि उन्नाव में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। इसी दौरान संयोगवश प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) के अंदर राष्ट्रगान शुरू हो गया, जहां उस समय उनकी मौजूदगी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गार्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रगान, दोनों अलग-अलग कार्यक्रम थे।

महाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर ऐसा दिखाया जा रहा है कि राष्ट्रगान बजने के दौरान उन्होंने सम्मान में रुकने की जरूरत नहीं समझी, जबकि वास्तविकता ऐसी नहीं है। उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा से लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र तक हर अवसर पर उन्होंने, उनके कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया और पत्रकारों से भी अपील की कि किसी भी वीडियो के आधार पर खबर प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों और पूरे संदर्भ की सत्यता जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले।