Breaking News

अखिलेश के रोजगार वाले बयान पर राजभर का पलटवार, गिनाईं योगी सरकार की नौकरियां     |   चिटफंड कंपनी पर ED का शिकंजा, कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी     |   अमेरिका: लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत     |   UPI के बड़े ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR, PhonePe CEO बोले- इंडस्ट्री को मिलेगी राहत     |   जम्मू-कश्मीर: रियासी में सालाल डैम के गेट खोले गए, चिनाब नदी से दूर रहने की सलाह     |  

यूपी राइज 2026: आगरा के युवाओं ने पेश किए 30 स्टार्टअप आइडिया, 11 हुए शॉर्टलिस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘आत्मनिर्भर यूपी’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में ‘यूपी राइज 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगरा और आसपास के क्षेत्रों से 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि अपना कारोबार शुरू कर दूसरों को रोजगार देने वाला ‘जॉब क्रिएटर’ बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आत्रेय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

bfddgGDG

कार्यक्रम में युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक और स्टार्टअप योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, यूपी स्टार्टअप फंड, मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना और यूपी स्किल मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, फ्री टैबलेट/स्मार्टफोन योजना और महिला सामर्थ्य योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता और सब्सिडी की जानकारी भी दी गई। इसका उद्देश्य युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध सरकारी सहयोग से परिचित कराना रहा।

यूपी राइज 2026 में युवाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 30 स्टार्टअप आइडिया पेश किए। इनमें से 11 बेहतरीन आइडिया को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें कलाकारों के लिए एआई आधारित मार्केटप्लेस ‘Kalaverse’, कंस्ट्रक्शन प्लानिंग को आसान बनाने वाला ‘Build Easy AI’, अनदेखे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने वाला ‘Hidden India’ और बेकरी के लिए ‘Organic Floral Cream Color’ जैसे आइडिया शामिल रहे।

vdsDSf

इसके साथ ही ई-रिक्शा चालकों की बैटरी समस्या से जुड़ा ‘Saathi EV’, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाला ‘The Craft Duo’ और मंदिर के कचरे से उपयोगी उत्पाद बनाने वाला ‘Temple 2 Green’ भी आकर्षण का केंद्र रहा। जूरी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने प्रेजेंटेशन के बाद इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के लिए डिजिटल मार्केटप्लेस ‘Re-Oil’ ने पहला स्थान हासिल किया। टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं छात्रों की पढ़ाई को व्यवस्थित करने वाले ‘Study App’ और सोलर पैनल की सफाई के लिए रोबोटिक ब्रश तकनीक पर आधारित ‘Solar Sweep’ संयुक्त रूप से रनरअप रहे।

कार्यक्रम में छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए कॉर्पोरेट विशेषज्ञ हर्षित देसाई, कपिल त्रिमाल और विवेक गोयल बतौर मेंटर मौजूद रहे। यूपी राइज कार्यक्रम प्रदेश के 25 शहरों के 30 प्रमुख कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इसका अगला पड़ाव 18 सितंबर 2026 को मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में होगा। कुलपति प्रो. आशु रानी ने विद्यार्थियों के उत्साह और उनके इनोवेटिव आइडिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों में नवाचार और नई संभावनाओं की असीम क्षमता है। ‘

vfddgrgR

यूपी राइज 2026’ जैसे मंच युवाओं को अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता दिखाने का अवसर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आज के युवा भविष्य के जॉब क्रिएटर हैं, जो अपने विचारों के जरिए खुद के साथ समाज और प्रदेश के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकते हैं।