Breaking News

मलेशिया के सबाह में आग से 200 घर तबाह, सैकड़ों लोग बेघर     |   क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जाना लगभग तय     |   दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान एक इजरायली सैनिक की जान गई     |   ईरान का एयर स्पेस चार चरणों में फिर से खोला जाएगा     |   ED ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर छापा मारा     |  

महासंग्राम: आज होगा आर-पार, क्या टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

T20 World Cup Final 2026: आज, 8 मार्च 2026 की शाम क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के महाकुंभ का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा है। 

बता दे की, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे जब टॉस के बाद पहली गेंद फेंकी जाएगी, तो 1.3 लाख दर्शकों का शोर और करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ गूँजेंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जहाँ अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं मिचेल सैंटनर की कीवी सेना अपने पहले व्हाइट-बॉल आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म करने के लिए पूरा ज़ोर लगा देगी। मैच से पहले शाम 5:30 बजे से ही रिकी मार्टिन और सुखबीर जैसे सितारों की परफॉरमेंस के साथ रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी महफ़िल जमाएगी, जो इस खिताबी भिड़ंत के रोमांच को दोगुना कर देगी। 

वही, आज की रात सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट के प्रति जुनून की जीत होगी, जिसे आप Star Sports और JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं।