Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं और उनके सम्मान एवं हितों के लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने अधिवेशन के लिए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं भी दीं।

vSDvSvSV

शिक्षा व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं शिक्षक

vSsvsfvsf

ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति का आधार उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है और इस व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी शिक्षक हैं। शिक्षक बच्चों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करते हैं। इसलिए शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है।

vfvfdvbdf

डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षक भविष्य के निर्माता हैं और बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने सरकार की ओर से शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास के नए पथ पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

bfbvFvbFv

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश विकास के नए पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हुआ है और सभी 75 जिलों में अलग-अलग विकास परियोजनाएं चल रही हैं।

bdfdffdv

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है और दुनिया भर के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

‘पहले अपराध का बोलबाला था, अब कानून का राज’

vsvsvs

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी। एक समय प्रदेश में माफिया और अपराध का बोलबाला था, जबकि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इससे आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

vvfvs

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एयरपोर्ट और हवाई कनेक्टिविटी का भी विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सरकारी अस्पतालों में उपचार की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है।

vsvSFvsf

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण के कामों के आधार पर जनता से समर्थन मांगती है। भाजपा की राजनीति का आधार सुशासन, विकास और राष्ट्रहित है। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन दलों के कार्यकाल में विकास के नाम पर कोई ठोस उपलब्धि नहीं रही, वे आज जनता के सामने किस उपलब्धि के साथ जा रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षित वातावरण को अनुभव कर रही है। उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था और विकसित भारत के मजबूत आधार के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, राम मूर्ति ठाकुर, संजय सिंह, गौहर अहमद भट्ट, विपिन कुमार शर्मा, शिव शंकर पांडे, सोरेन भट्टाचार्य, वेद प्रकाश मिश्रा, मेघराज भाटी समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।