महज 1180 रुपये आवेदन शुल्क खर्च कर परीक्षा देने वाले कई युवाओं का नौकरी का इंतजार करीब डेढ़ महीने में खत्म हो गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संस्थान के 194 तकनीकी संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इनमें मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (MLT), ओटी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे। चयनित युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की।
1180 रुपये में आवेदन, डेढ़ महीने में पूरी हुई प्रक्रिया
बिहार निवासी और ओटी टेक्नीशियन के पद पर चयनित प्रिंस कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने में उन्हें करीब 1180 रुपये खर्च करने पड़े। इसके बाद परीक्षा, परिणाम और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हुई और अब उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया है। प्रिंस ने बताया कि परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई थी और 13 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। उन्होंने कहा कि परीक्षा से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया इतनी कम अवधि में पूरी होना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि बिना किसी अनावश्यक खर्च और सिफारिश के उन्हें अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी मिली।
युवाओं में बढ़ा भरोसा, मेहनत का मिलेगा परिणाम
MLT पद पर चयनित आयुष शुक्ला ने भी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पात्रता पूरी करने और सफल होने वाले अभ्यर्थियों का ही चयन हो रहा है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का भरोसा बढ़ता है कि मेहनत करने पर उसका परिणाम जरूर मिलेगा।
राजस्थान निवासी रेडियोलॉजी टेक्नीशियन जितेंद्र सैनी ने कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना अपने लिए गर्व का क्षण बताया।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से बढ़े रोजगार के अवसर
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पद पर चयनित गौरव कुमार झा ने कहा कि RML और SGPGI जैसे संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। देशभर से मरीज बेहतर इलाज के लिए इन संस्थानों में पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। गौरव ने चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के