Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दसवें दीपोत्सव के लिए अयोध्या में खास तैयारी, 25 LED वैन और 20 डिस्प्ले बोर्ड से दिखेगा उत्सव

दसवें दीपोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने के लिए योगी सरकार ने अयोध्या में खास तैयारियां की हैं। इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने और उन्हें कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए शहर में 25 एलईडी वैन और 20 बड़े एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा 13 प्रमुख मार्गों और चौराहों पर आकर्षक होर्डिंग और स्टैंडी भी लगाई जाएंगी।

प्रशासन ने इसके लिए प्रमुख घाटों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों और शहर के प्रवेश मार्गों का चयन किया है। एलईडी डिस्प्ले के जरिए श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों से दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

25 स्थानों पर तैनात होंगी एलईडी वैन

दीपोत्सव के प्रचार-प्रसार और लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए 25 प्रमुख स्थानों पर एलईडी वैन तैनात की जाएंगी। इनमें सूर्यकुंड दर्शननगर, हनुमानगढ़ी रिकाबगंज, झूलेलाल मंदिर चौराहा, गुप्तार घाट, पूरा बाजार, रामघाट हाल्ट, गोसाईगंज बाजार, बस स्टेशन, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

इसके अलावा मसौधा चीनी मिल, देवकाली, अंगूरी भवन, टेढ़ी बाजार, साकेत पेट्रोल पंप, शहादतगंज हनुमान मंदिर तिराहा, दिगंबर अखाड़ा, लता मंगेशकर चौराहा, गुरुकुल पार्किंग और भरतकुंड जैसे स्थानों पर भी एलईडी वैन लगाई जाएंगी।

20 सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड

दीपोत्सव के मुख्य आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए 20 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें रामघाट चौराहा, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, धर्मपथ बाईपास पेट्रोल पंप, दिगंबर अखाड़ा, अयोध्या पोस्ट ऑफिस, हनुमान मार्केट, हनुमान गुफा, श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, तुलसी उद्यान और हनुमानगढ़ी शामिल हैं।

इसके अलावा अयोध्या कोतवाली, वाल्मीकि भवन, अशर्फी भवन, मीडिया सेंटर, रामकथा संग्रहालय, टेढ़ी बाजार, विद्या कुंड, राजघाट और वैक्स म्यूजियम में भी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

13 प्रमुख मार्गों पर लगेंगे होर्डिंग और स्टैंडी

रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए 13 प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों में होर्डिंग और स्टैंडी लगाई जाएंगी। इनमें साकेत पेट्रोल पंप से रामघाट हाल्ट और नया घाट तिराहा, रामकथा पार्क, शहादतगंज से कलेक्ट्रेट और रिकाबगंज, राम की पैड़ी और भजन संध्या स्थल जैसे स्थान शामिल हैं।

इसके साथ ही आईटीआई कॉलेज से नियावां चौराहा, देवकाली बाईपास से साकेत पेट्रोल पंप, पुष्पराज चौराहा से फतेहगंज और देवकाली सहित लखनऊ, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर और रायबरेली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी प्रचार सामग्री लगाई जाएगी।

बिजली और टेलीफोन के खंभों पर नहीं लगेंगे होर्डिंग

जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बताया कि प्रचार सामग्री लगाने के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी फ्लेक्स या फ्रेम को बिजली, टेलीफोन या अन्य टावर पोल पर लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए आयोजकों को अपने गार्डर और ढांचे तैयार करने होंगे।

उन्होंने बताया कि 25 एलईडी वैन, 20 डिस्प्ले बोर्ड और 13 प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग-स्टैंडी के जरिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक दीपोत्सव की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इन व्यवस्थाओं से रामनगरी में आने वाले लोग आयोजन के प्रमुख कार्यक्रमों से आसानी से जुड़ सकेंगे।