Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

‘माटी हमारे संस्कारों और विचारों की संवाहक’, पूर्वांचल माटी महोत्सव में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि माटी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, संस्कारों और पहचान की संवाहक है। यह हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमें देश-दुनिया में कहीं भी रहें, अपनी जन्मभूमि और सांस्कृतिक विरासत को हमेशा याद रखना चाहिए।

ब्रजेश पाठक शनिवार को लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी परिसर में आयोजित नौवें पूर्वांचल माटी महोत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह उस मिट्टी के संस्कारों और सामर्थ्य को भी दर्शाती है, जहां उसका जन्म हुआ है।

उत्तर प्रदेश की माटी ने दिए अनेक महापुरुष

vSVSFv

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ने देश को अनेक महापुरुष, संत, विचारक, साहित्यकार, कलाकार और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं। प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से देश-विदेश में पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, उद्योग, व्यापार, कला, संस्कृति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के युवा अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। हमें अपनी जन्मभूमि और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए।

पूर्वांचल की संस्कृति देती है एकता और सेवा का संदेश

vfvfv

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में समृद्ध सभ्यता, लोकपरंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली इतिहास की झलक मिलती है। काशी की ज्ञान परंपरा, लोकगीतों की मिठास और लोककलाओं की जीवंतता पूर्वांचल की विशिष्ट पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति ने हमेशा समाज को एकता, समरसता, परिश्रम और सेवा का संदेश दिया है। जीवन की व्यस्तता के बीच लोगों को अपने गांव, शहर और जन्मभूमि को नहीं भूलना चाहिए।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम है माटी महोत्सव

bDBdb

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल माटी महोत्सव जैसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम उन लोगों के योगदान को पहचान दिलाते हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष, प्रतिभा और समर्पण से समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने काम और व्यवहार से अपनी माटी का गौरव बढ़ाना चाहिए।

कवियों और साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

vfvzfvdv

कार्यक्रम में कवि प्रशांत पांडे, राजकुमार सिंह, अशोक टाकरी, आलोक अनिल, पंकज प्रसून, सतेन्द्र कुमार कुंतल, हसन काज़मी और बृजनाथ यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्वांचल माटी महोत्सव के संयोजक आसिफ आज़मी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।