Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम माता-पिता बने, इंस्टाग्राम पर दी बेटी के जन्म की खुशखबरी

अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री-उद्यमी ने बेटी के जन्म दिया है। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मंगलवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साथ पोस्ट साझा की। पहली तस्वीर में रणदीप हुड्डा के पिता नवजात शिशु को गोद में लिए हुए हैं, उसके बाद बच्ची के हाथ की क्लोज-अप तस्वीर है। बच्ची का जन्म उसी दिन हुआ जिस दिन हुड्डा के पिता का हुआ था।

कैप्शन में लिखा- "दादा और पोती को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे जरूरी बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बच्ची को जीवन भर का प्यार।"

“साहिब बीवी और गैंगस्टर”, “रंग रसिया”, “हाईवे” और “सरबजीत” जैसी फिल्मों में काम कर चुके रणदीप हुड्डा ने लैशराम को कई सालों तक डेट किया और 2022 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। दोनों ने 2023 में इंफाल के चुमथांग सनापुंग में शादी की।

रणदीप हुड्डा, आखिरी बार 2025 में रिलीज फिल्म “जाट” में नजर आए थे। लैशराम को साल 2023 में करीना कपूर खान के साथ फिल्म “जाने जान” में देखा गया था।