Breaking News

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में धक्का-मुक्की     |   एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज     |   केरल: भारी बारिश के चलते छह जिलों में रेड अलर्ट जारी     |   बंगाल रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर का ऐलान, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार     |   केरल: आज पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में बारिश का येलो अलर्ट     |  

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक

fvdz

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित, जिम्मेदार और नियमों के मुताबिक आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाकर आतिशबाजी कारोबार को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

vdS

उपमुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से बातचीत की और आतिशबाजी कारोबार से जुड़ी उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं की जानकारी ली।

vsdvsv

ब्रजेश पाठक ने कहा कि आतिशबाजी कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और जरूरतों को सरकार गंभीरता से ले रही है। उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों की रक्षा जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही जनसुरक्षा और तय नियमों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

vdvdv

सरकार का प्रयास है कि व्यापारियों, प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कारोबार को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाए। उपमुख्यमंत्री ने वार्षिक अधिवेशन के सफल आयोजन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने संगठन की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

vdvv

कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, डॉ. सुधीर गुप्ता, फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत चांदना, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, एसोसिएशन के महासचिव महेश गुप्ता, पार्षद राजीव वाजपेयी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

vdvv