Breaking News

नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |   दिल्ली: संजय दत्त विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मामले में NCW के समक्ष पेश     |   दिल्ली: कोर्ट ने IRS की बेटी के हत्या के आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा     |   गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के DGP का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, शिमला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 6 दिन के हिमाचल दौरे पर होंगी. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए 'द रिट्रीट' समेत पूरा शिमला तैयार है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज (सोमवार, 27 अप्रैल) शिमला पहुंचे का कार्यक्रम है. आज सोमवार की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू का शिमला आगमन होगा. प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई गणमान्य राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचेंगे. शिमला पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का कल्याणी हेलीपैड पर स्वागत होगा.

तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 11:30 बजे हवाई मार्ग से शिमला पहुंचेंगी. सेवा के हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति राष्ट्रपति निवास के नज़दीक कल्याणी हेलीपैड पर उतरेंगी. इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिमला के मेयर, मिनिस्टर इन वेटिंग, सुक्खू कैबिनेट के मंत्री और नेता प्रतिपक्ष समेत कई गणमान्य राष्ट्रपति के स्वागत के लिए कल्याणी हेयर हेलीपैड पर मौजूद होंगे.

कल्याणी हेलीपैड पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट मशोबरा के लिए रवाना होगी इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य गणमान्य भी राष्ट्रपति के साथ होंगे. शिमला पहुंचने के बाद आज राष्ट्रपति का राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट मशोबरा में ही ठहरने का कार्यक्रम है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है. राष्ट्रपति की सुरक्षा में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे शिमला में सुरक्षा व्यवस्था टाइट है. हिमाचल पुलिस की ओर से करीब एक हजार जवान राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. पूरे शिमला को तीन अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है. बीते कल राजधानी में शिमला पुलिस की ओर से कारकेड रिहर्सल भी की गई. कल से राष्ट्रपति के शिमला और आसपास के कार्यक्रमों को देखते हुए राष्ट्रपति के आवागमन के लिए रूट तैयार किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि केवल राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के समय कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित होगा. हालांकि बाकी समय शिमला में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहेगी.

शिमला शहर में ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

  • हिमाचल पुलिस ने ढली से संजौली होते हुए नवबहार तक सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क गाड़ियों को हटाया है.
  • शोघी से टूटीकंडी राजमार्ग पर तारादेवी से क्रॉसिंग तक और नालागढ़-शिमला मार्ग पर भी कैंची मोड़ से लेकर बालूगंज तक सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को भी हटा दिया गया है.
  • वाहन मालिकों को वाहन सड़कों से हटाकर अन्य स्थान पर पार्क करने को कहा गया है.
  • रिट्रीट, तारा देवी, संकट मोचन मंदिर, माल रोड और राजभवन के आसपास भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
  • राष्ट्रपति के दौरे में असामाजिक एवं किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर सेना के शूटरों एवं स्पेशल कमांडो टीम की भी पूरी निगरानी  है.
  • हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार 27 अप्रैल को हिमाचल पहुंच रही हैं और 2 मई तक यहां रहेंगी. शिमला पहुंचने के बाद वह छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' में ठहरेंगी. 28 अप्रैल को राष्ट्रपति निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी. राष्ट्रपति बुधवार, 29 अप्रैल को कुल्लू-मनाली क्षेत्र का दौरा कर विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगी. इस दौरान BRO अधिकारियों के साथ एक बैठक भी प्रस्तावित है. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी 30 अप्रैल को पालमपुर में चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर छात्रों को सम्मानित भी करेंगी.