Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

कभी चाय बनाई है, वोट लेने के लिए खुद को... मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल वोट हासिल करने के लिए खुद को ‘चाय वाला’ बताने का नाटक करते हैं। उन्होंने ये सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने कभी चाय बनाई है? खरगे ने मनरेगा के विषय पर कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘रचनात्मक कांग्रेस’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश को दो लोग चलाते हैं- नरेंद्र मोदी और अमित शाह। ये देश के लिए काम नहीं करते, केवल चुनाव प्रचार में घूमते हैं। मोदी जी कहते हैं कि बुलेट ट्रेन लाएंगे, लेकिन बुलेट ट्रेन तो दूर की बात है, ये नई पटरियां तक नहीं बिछा पाए।’’

खरगे ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ये (प्रधानमंत्री) गरीबों के लिए कोई काम तो कर नहीं पाए, पर हर जगह (ट्रेन को) हरी झंडी दिखाने पहुंच जाते हैं। इन्होंने कभी मजदूरी की होती तो मजदूरों का दर्द पता चलता।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘वोट लेने के लिए वे हमेशा कहते हैं कि मैं चाय वाला हूं, क्या कभी चाय बनाई? कभी रेल के डिब्बे में केतली लेकर घूमकर चाय पिलाई? ये सब वोट लेने के लिए कहते हैं। ये सब इनका नाटक है।’’