Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

पीएम मोदी ने युवाओं को दिया नया संदेश, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात 24 घंटे के भीतर दूसरी बार इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, इससे पहले पेपर लीक रोकने के उपायों पर उनकी आधी रात को अपलोड की गई रील को 30.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। इसने इंस्टाग्राम पर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

यह रील तेजी से वायरल हुई। इसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम खाते पर एक ही रात में करीब 10 लाख नए लोग जुड़ गए।

वर्ल्ड रिकॉर्ड-
इस रील ने 30 करोड़ बार देखे जाने का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड आईशोस्पीड की उस रील के नाम था, जिसमें फीफा विश्व कप के दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध संगीत समूह ‘बीटीएस’ के सदस्यों से मुलाकात दिखाई गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की ओर से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, धन्यवाद, मित्रों। कल रात मुझे आपसे मिलने का मौका मिला। वीडियो पर मिले आपके अच्छे जवाब और सकारात्मक सुझावों के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने कहा, सभी का धन्यवाद। आपका स्नेह मुझे आगे भी प्रेरित करता रहेगा और हमारे बीच का रिश्ता और मजबूत होगा।