Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

CM योगी सोमवार को गोंडा को देंगे ₹520 करोड़ से अधिक की सौगात, 69 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (2 नवंबर) को गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम विकास खंड छपिया की ग्राम पंचायत तेजपुर में आयोजित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, शिक्षा और सेतु निर्माण सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मनकापुर में 254 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं

मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री 94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 9 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 160 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 20 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

गौरा को मिलेंगी 266 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं

गौरा विधानसभा क्षेत्र में 53 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 21 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, प्रभात कुमार वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, बावन सिंह और अजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत प्रशासक घनश्याम मिश्र भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।