Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

'Ohh My Dog' का टीजर रिलीज, इंसानों और कुत्तों के बीच रिश्ते की खास झलक

अमित राय अपनी अगली फिल्म ‘ओह माय डॉग’ लेकर आ रहे हैं, इससे पहले उन्होंने ‘ओह माय गॉड 2’ का निर्देशन किया था। उनकी नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में इंसानों और कुत्तों के बीच बिना शर्त प्यार और वफादारी की एक कहानी की झलक दिखती है।

टीजर-
टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो’ से होती है, जो तुरंत पुरानी यादें ताजा कर देता है। साथ ही कहानी की मासूमियत, अपनापन और इमोशनल गहराई को खूबसूरती से दिखाता है, यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  फिल्म ‘ओह माय डॉग’ में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा नजर आएंगे। इस फिल्म में 250 से ज्यादा कुत्ते हैं। यह फिल्म एक छोटे बच्चे और कुत्ते के बीच के खूबसूरत रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी बताती है।

फिल्म की खास बात-
‘ओह माय डॉग’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्यार, दोस्ती, दया और करुणा जैसे विषयों को दिखाते हुए 250 से ज्यादा कुत्तों को शामिल करती है। यह फिल्म इंसानों और जानवरों, खासकर कुत्तों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देती है।