Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक सहभागिता सामने आई है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 में प्रदेश के 2,66,408 विद्यालयों में से 1,86,196 में प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक 1,79,793 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 1,62,054 विद्यालयों ने सहभागिता पूरी की है। प्रदेश का अंतिम पूर्णता प्रतिशत 60.83 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

स्वच्छता और हरित परिवेश से जुड़ी विद्यालयों की भागीदारी

SHVR के जरिए विद्यालयों में स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए तय गतिविधियों और मानकों में उनकी सहभागिता दर्ज की जाती है। इसके तहत विद्यालयों में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय चेतना को स्कूल की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों की जनपदवार रिपोर्ट में विद्यालयों की सहभागिता सामने आई है।

कानपुर देहात सबसे आगे

जनपदवार आंकड़ों के अनुसार कानपुर देहात 83.17 प्रतिशत अंतिम पूर्णता प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले के कुल 2,876 विद्यालयों में से 2,392 विद्यालयों ने प्रक्रिया पूरी की है।

मुजफ्फरनगर 82.24 प्रतिशत के साथ दूसरे और भदोही 77.62 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं कौशांबी 75.22 प्रतिशत और ललितपुर 73.78 प्रतिशत के साथ टॉप-5 में शामिल हैं।

ये जिले टॉप-10 में

अंतिम पूर्णता प्रतिशत के आधार पर प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हैं:

  • कानपुर देहात – 83.17%

  • मुजफ्फरनगर – 82.24%

  • भदोही – 77.62%

  • कौशांबी – 75.22%

  • ललितपुर – 73.78%

  • बाराबंकी – 73.52%

  • रामपुर – 71.90%

  • मऊ – 71.50%

  • बुलंदशहर – 70.25%

  • सहारनपुर – 68.90%

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक सहभागिता

SHVR में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी दर्ज हुई है। वाराणसी में 67.58%, मिर्जापुर में 68.29%, सोनभद्र में 68.51%, गोरखपुर में 60.83%, बुलंदशहर में 70.25% और सहारनपुर में 68.90% अंतिम पूर्णता प्रतिशत रहा।

1.86 लाख स्कूलों में शुरू हुई प्रक्रिया

प्रदेश के कुल 2,66,408 विद्यालयों में से 1,86,196 विद्यालयों में SHVR की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें 1,79,793 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया और 1,62,054 विद्यालयों ने सहभागिता पूरी की।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय स्वस्थ और जागरूक पीढ़ी की आधारशिला हैं। SHVR के माध्यम से विद्यालयों में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय चेतना को और मजबूत किया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा कि SHVR विद्यालयों को स्वच्छता और पर्यावरणीय मानकों के प्रति सक्रिय बनाने का प्रभावी माध्यम है। व्यापक सहभागिता से स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों की दिशा में सकारात्मक बदलाव को गति मिलेगी।