Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

अब घर बैठे आधार में जोड़ें या अपडेट करें ईमेल आईडी, UIDAI ने शुरू की नई मुफ्त सुविधा

आधार से जुड़ी सेवाओं को और आसान बनाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नई सुविधा शुरू की है। अब लोग आधार ऐप के जरिए घर बैठे अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और अगले छह महीने तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी। नई सुविधा के तहत आधार धारक अपने स्मार्टफोन में आधार ऐप खोलकर लॉगिन करेंगे। इसके बाद वे आसानी से अपनी ईमेल आईडी आधार से जोड़ या अपडेट कर सकेंगे।

UIDAI के मुताबिक, सेवा शुरू होने के पहले दो दिनों में ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने का काम पूरा कर लिया। इससे पता चलता है कि लोग ऑनलाइन आधार सेवाओं का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। आधार के साथ ईमेल आईडी जुड़ने पर सुरक्षा और मजबूत होगी। जब भी किसी संस्था या सेवा के लिए आपके आधार का इस्तेमाल या प्रमाणीकरण (Authentication) किया जाएगा, उसकी जानकारी तुरंत ईमेल पर मिल जाएगी।

इससे आप आसानी से जान सकेंगे कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ। अगर कोई अनधिकृत या संदिग्ध गतिविधि होती है, तो उसकी जानकारी भी समय पर मिल जाएगी। UIDAI का कहना है कि यह सुविधा डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने और आधार सेवाओं को अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।