Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

इटली दौरे में ‘Melody’ के लिए मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

 Italy: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित ‘मेलोडी’ शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं—मेलोडी।” उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद।”

बुधवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी नजर आते हैं और मेलोनी के ‘मेलोडी’ टॉफी के जिक्र पर हंसते दिखाई देते हैं। मोदी और मेलोनी के नामों के संयोजन के तौर पर ‘मेलोडी’ हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था।

इसके बाद दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए ‘मेलोडी’ हैशटैग के साथ लिखा था, “कॉप-28 में अच्छे दोस्त।”

प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोम पहुंचे। वह इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर यहां आए हैं, जहां दोनों नेता व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।