Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ममता बनर्जी की भतीजी की मौत, बीरभूम स्थित घर में फंदे से लटकता मिला शव

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, उनका शव मंगलवार को बीरभूम जिले के कुशुम्बा गांव स्थित उनके पिता के घर से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विनीत गोयल भुंडेश ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “पुलिस मौके पर मौजूद है। आगे की पुलिस कार्रवाई जारी है।” घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में पुलिसकर्मी घर पर मौजूद नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।