Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत और 5 लोग घायल

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां ‘भुलेश्वरचा राजा’ की विशाल गणेश प्रतिमा अचानक गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 9:51 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक स्थित कबूतरखाना के पास हुआ। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस में शामिल होने के लिए वहां मौजूद थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही BMC, मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और BMC के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू किया गया। BMC के अनुसार, शुरुआत में एक व्यक्ति को G.T. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में कुल दो लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं।

मृतकों की पहचान 33 वर्षीय संकेत नेवशे और 30 वर्षीय बृजेश हेमंत जोशी के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में 5 और 7 साल की दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ‘भुलेश्वरचा राजा’ गणपति के आगमन जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इलाके में जमा हुए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।