Breaking News

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में धक्का-मुक्की     |   एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज     |   केरल: भारी बारिश के चलते छह जिलों में रेड अलर्ट जारी     |   बंगाल रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर का ऐलान, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार     |   केरल: आज पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में बारिश का येलो अलर्ट     |  

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद:यूट्यूबर मनी शौकर समेत तीन गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने कथित तौर पर विदेशों में बने हथियारों की तस्करी के आरोप में पंजाबी यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ ‘मनी शॉकर’ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी आदित्य वॉरियर के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 19 पिस्तौल, रोमानिया की टीटी पिस्तौल और जर्मनी में बने वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को 18 सितंबर को जंडियाला में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मनी शॉकर के कब्जे से चार और पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीसरे आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी मेहर सिंह उर्फ ‘प्रिंस’ के रूप में हुई है। इस मामले में सदर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।