Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

Israel-Iran War: इजरायल का लेबनान में फिर ताबड़तोड़ हमला, 18 लोगों की मौत

दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं. लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच शुरू हुए युद्ध में मरने वालों की कुल संख्या 2,000 से अधिक हो गई है.  लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी लेबनान के सिडोन के पास एक गांव पर इजरायली हमलों में कम से कम 8 लोग मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए.

इससे पहले बताया था कि नबातीह जिले में इजरायली हमलों में 3 आपातकालीन कर्मचारियों सहित कम से कम 10 लोग मारे गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च को लेबनान के ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध में शामिल होने के बाद से कम से कम 2,020 लोग मारे गए हैं और 6,436 अन्य घायल हुए हैं.

हिज़्बुल्लाह ने ईरान के समर्थन में इजरायल पर रॉकेट दागे, जिससे इजरायल ने बड़े पैमाने पर हमले किए और जमीनी स्तर पर भी कार्रवाई की. इस बीच इजरायली मीडिया ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के साथ झड़पों के दौरान दो इजरायली सैनिक घायल हो गए. इजरायल के चैनल 13 ने सेना के हवाले से बताया कि पैराट्रूपर्स ब्रिगेड के 2 सैनिक झड़प के दौरान छर्रों से मामूली रूप से घायल हो गए.

यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह ने युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से इजरायल और लेबनान के बीच सीधी बातचीत को फिर से खारिज कर दिया है. राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि लेबनान, इजरायल और अमेरिका के अधिकारी अगले सप्ताह वॉशिंगटन में मिलेंगे. इस दौरान युद्धविराम की घोषणा और अमेरिकी देखरेख में लेबनान और इजरायल के बीच बातचीत शुरू करने की तारीख पर चर्चा की जाएगी.

मिड बेरूत में शनिवार को सरकारी मुख्यालय के पास सैंकड़ों लोग हिज़्बुल्लाह के समर्थन में और इजरायल के साथ वार्ता के विरोध में जमा हुए. कुछ लोगों ने हिज़्बुल्लाह के पीले झंडे या ईरानी ध्वज लहराए. प्रदर्शनकारी रुकैया मशेइक ने कहा कि यह विरोध इस बात का संदेश है कि लेबनान इजरायल का नहीं होगा.