Breaking News

‘नए सांसदों को हरिवंश जी से सीखने की जरूरत’, लोकसभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी     |   ‘हरिवंश अपने दायित्व को लेकर प्रतिबद्ध’, लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को अस्पताल ले जाया गया     |   हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया     |   पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन धमाका, 8 लोगों की मौत     |  

ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार है', ट्रंप का बड़ा दावा; तेहरान ने किसी भी समझौते से किया इनकार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयासों ने रफ्तार पकड़ ली है, हालांकि जमीनी हालात अब भी जटिल बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़े दावे किए। ट्रंप का कहना है कि ईरान समृद्ध यूरेनियम की आपूर्ति सौंपने पर सहमत हो गया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है। हालांकि तेहरान अभी तक किसी भी समझौते से इनकार कर रहा है।ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़े समझौते के करीब है। उनके मुताबिक, ईरान ने 20 साल से अधिक समय तक परमाणु हथियार विकसित नहीं करने का आश्वासन दिया है और “लगभग सभी शर्तों'' पर सहमति जता दी है।