Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

होलिका दहन आज, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होली के पर्व से पहले होलिका दहन किया जाता है. इसे छोटी होली या होलिका दीपक के नाम से भी जाना जाता है. होलिका दहन होली से एक दिन पूर्व सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में किया जाता है. होलिका दहन के लिए भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है. इसीलिए होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाए तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है. होलिका दहन भद्रा काल में नहीं करना चाहिए. सभी शुभ कार्य भद्रा काल में करना वर्जित होता है. 

होलिका दहन बृहस्पतिवार, 13 मार्च, 2025 को रात 11:26 से 12:30 मिनट पर कर सकते हैं. होलिका दहन के मुहूर्त की कुल अवधि 1.04 मिनट रहेगी. पंचाग के अनुसार, पूर्णि तिथि की शुरूआत 13 मार्च, 2025 को सुबह 10.25 मिनट पर हो गई है. पूर्णिमा तिथि 14 मार्च, 2025 को 12.23 मिनट पर समाप्त होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.