उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने घोषणा की कि होली के कारण 14 मार्च को नमाज अपराह्न ढाई बजे होगी। मस्जिद की रंगाई-पुताई और जीर्णोद्धार का काम कल से शुरू हो जाएगा। जफर अली ने बताया कि दोनों समुदायों के लोगों से होली मनाने और सद्भाव के माहौल में शुक्रवार की नमाज अदा करने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को होली खेले जाने वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी और शरारती तत्वों की हरकतों के प्रति आगाह किया।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे तत्व हर समुदाय में मौजूद होते हैं। मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के प्रशासन के कदम के बारे में अली ने स्वागत करते हुए कहा कि ये एक सकारात्मक कदम है।
पिछले वर्षों में भी मस्जिदों को इसी तरह से ढका गया था और इस साल भी प्रशासन और पुलिस ने इसी तरह की सावधानियां बरती हैं। अली ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई के मुद्दे पर कहा कि मस्जिद के मुख्य द्वार से काम शुरू होगा। चूंकि, होली के रंगों से बचाने के लिए मस्जिद के पीछे की दीवारों को तिरपाल से ढक दिया गया है, इसलिए उस क्षेत्र में पेंटिंग त्योहार के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम की देखरेख में की जाएगी।
अयोध्या में शुक्रवार की नमाज दोपहर ढाई बजे के बाद होगी
You may also like
सीएम योगी की प्रेरणा से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उठा रहीं परिवार का खर्च.
UP News: जीजा की फर्जी MBBS की डिग्री लगाकर बना डॉक्टर, मां की मौत का बहाना बनाकर हुआ फरार.
मेरठ में राशन एजेंसी संचालकों की दबंगई, महिला सहित परिवार को पीटा, मामला दर्ज.
सीएम योगी का विजन हो रहा साकार, यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तेजी से ले रहा हकीकत का रूप.