Breaking News

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक यशवंत रायगौड़ा पाटिल ने दिया इस्तीफा     |   पंजाब सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8 फीसदी बढ़ोतरी, अब 50% मिलेगा भत्ता     |   बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद फैसला     |   स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का जिम्मा     |   बिहार में बाढ़ का कहर, प्रभावित लोगों की संख्या 50 लाख के पार     |  

यूपी में बिजली व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, एसएलडीसी के आधुनिकीकरण के निर्देश

प्रदेश में सुचारु और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लखनऊ स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएलडीसी के जरूरी आधुनिकीकरण का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रणवीर प्रसाद ने एसएलडीसी की कार्यप्रणाली, रियल टाइम ग्रिड मॉनिटरिंग, SCADA सिस्टम और लोड प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी बिजली व्यवस्था में एसएलडीसी की अहम भूमिका है। एसएलडीसी प्रदेश में बिजली के लोड का रियल टाइम आकलन और पूर्वानुमान करता है। इसके साथ ही बिजली उत्पादन केंद्रों से मिलने वाली बिजली और वितरण निगमों की मांग के बीच संतुलन बनाए रखने, ग्रिड की फ्रीक्वेंसी स्थिर रखने और बिजली लाइनों को ओवरलोड होने से बचाने का काम करता है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि ट्रिपिंग या ब्रेकडाउन की स्थिति में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक स्रोतों से भी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, खासकर सोलर और विंड पावर के ग्रिड में एकीकरण तथा एबीटी मीटरिंग के प्रबंधन की भी जानकारी ली। रणवीर प्रसाद ने कहा कि आने वाला एक महीना गर्मी और बिजली की अधिक मांग के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में लोड डिस्पैच में पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि अनावश्यक ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग को रोका जा सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे।