Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन     |   एअर इंडिया क्रैश पर बोइंग के व्हिसलब्लोअर ने AAIB पर उठाए गंभीर सवाल, मांगा ACARS और AHM डेटा     |   पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई     |   वेस्ट एशिया संकट के बीच सरकार का फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क घटा     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा     |  

CM योगी ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को दिए 15-15 लाख रुपये, घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम गोरखपुर में दिवंगत अधिवक्ताओं आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों अधिवक्ताओं की 6 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता के चेक सौंपे और भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

कल्याण मंडपम के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राप्तीनगर विस्तार कॉलोनी स्थित दिवंगत अधिवक्ता आलोक कुमार अस्थाना के घर पहुंचे। उन्होंने अस्थाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की। सीएम योगी ने परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये और अधिवक्ता कल्याण कोष से 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस तरह परिजनों को कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री शक्ति नगर स्थित दिवंगत अधिवक्ता संजय सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने संजय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संजय सिंह के परिजनों को भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये और अधिवक्ता कल्याण कोष से 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इस कठिन समय में उनके साथ हैं। उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को पहले ही आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और अधिवक्ता कल्याण कोष के माध्यम से दोनों परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।