Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

सीएम योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न क्लैरिटी, न कैपेसिटी और न क्रेडिबिलिटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरी तरह अभाव है। जनादेश का अनादर भी इसी सोच का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। जनता के फैसले को स्वीकार करने के बजाय विपक्ष अराजकता की राजनीति कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और अराजकता के खिलाफ जनजागरण जरूरी है। इसी संकल्प के साथ वह बुधवार को गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। इस पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के सम्मान को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।