Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण

18वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अभिभाषण देंगे। वह बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वह नई सरकार की आगामी योजना और नीतियों को सामने रखेंगे। इसके लिए विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य सेंट्रल हॉल में एकत्र होंगे। यहीं पर बैठक होगी। अभिभाषण में नई सरकार के एजेंडे, नीतियां और विकास योजनाओं की रूपरेखा पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।

पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा। इसके बाद वेश्म की कार्यवाही होगी। अध्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा। इसके बाद बिहार विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के अनुसरण में समितियों का गठन होगा इसके बाद राज्यपाल की प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों का प्रभारी मंत्री द्वारा सभा पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद कई विभाग की नियमावली की प्रतियों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 

पहले दिन अनुपस्थित रहे चार विधायकों ने भी शपथ ले लिया। बाहुबली अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडेय शपथ लेने के लिए नहीं पहुंच पाएं। अनंत सिंह जेल में हैं और अमरेंद्र पांडेय अपने भतीजे का इलाज करवा रहे हैं। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का पद भाजपा के पास जाने के बाद उपाध्यक्ष पद जदयू के पास चला गया है। आज जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है इसीलिए उनका निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि नरेंद्र नारायण यादव पहले भी उपाध्यक्ष थे।