भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हर किसी को भावुक कर दिया है।
बता दे की, अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की पुण्यतिथि पर पवन सिंह का दर्द एक बार फिर दुनिया के सामने छलका। उन्होंने नीलम को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट साझा की, जिसमें उनकी यादों का भारीपन साफ महसूस किया जा सकता है। सालों बीत जाने के बाद भी सुपरस्टार का यह भावुक अंदाज बयां करता है कि शोहरत की चकाचौंध के पीछे आज भी एक अधूरापन छिपा है।
वही, इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस की आंखें नम हो गईं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस दुख से उबरने की सांत्वना दे रहे हैं।