Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में विदेशी मेहमानों के स्वागत की विस्तृत तैयारियां, खास पकवान, मनोरंजक कार्यक्रमों का बंदोबस्त

ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले प्रतिनिधियों को अलग-अलग स्वाद चखने का मौका मिलेगा। नई दिल्ली के 'द ललित' होटल में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि ठहरेंगे। यहां भारतीय मसाले और स्थानीय तौर पर बने पकवान मेहमानों के स्वागत में असली भारतीय रंग घोलेंगे।
खास तौर पर तैयार किए गए मेन्यू के अलावा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए भी बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मेहमानों की यात्रा यादगार रहे।

मशहूर ताज होटल भी आने प्रतिनिधियों को भारत की समृद्ध संस्कृति, खान-पान और मेहमाननवाजी की झलक दिखाने की पूरी तैयारी कर रहा है। उनके छोटे से प्रवास के दौरान देश की विविधता को दिखलाने के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं। ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में हो रही है। यहां आने वाले राष्ट्राध्यक्षों में दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग शामिल हैं। इन नेताओं की मेजबानी करने वाले होटल भारत की बेहतरीन तस्वीर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।