Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

संसद से महापुरुषों की तस्वीरें हटाकर बीजेपी ने उनका अपमान किया: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि संसद से रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति हटाने की बीजेपी की योजना "राष्ट्रविरोधी" है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को हरियाणा विधानसभा चुनाव में उठाएंगे।

संजय सिंह ने कहा, "संसद के अंदर महात्मा गांधी, बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी की जहां प्रतिमा लगी थी, जिनकी देश भर के लोग पूजा करते थे, उन्हें वहां से हटा दिया गया है। ये महात्मा गांधी, बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी का अपमान है। बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार अब दिल्ली में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति हटाने जा रही है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। हम इस मुद्दे को हरियाणा चुनाव में उठाएंगे और लोगों को बताएंगे कि ये एक देशभक्त का अपमान है, जिसे बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी में खुलेआम कर रही है।"

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी के सदर बाजार में शाही ईदगाह पार्क के अंदर 'झांसी की महारानी' की मूर्ति की स्थापना पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।