Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली के रिठाला में गुरुवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के बाद से एक लड़की के लापता होने की सूचना है। तलाश के प्रयास जारी हैं।

आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। डीएफएस के अनुसार, उसे आग लगने की सूचना तड़के करीब सवा चारे बजे मिली थी।
एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।’’ प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि इलाके में 50 से अधिक झुग्गियां थीं, जिनमें से कई आग में जलकर खाक हो गईं।दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।