Breaking News

NITI आयोग की मीटिंग में नहीं पहुंचे बिहार CM नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम बैठक में मौजूद     |   NITI आयोग की मीटिंग में माइक बंद करने का ममता बनर्जी का दावा गलत है: सूत्र     |   पेरिस ओलंपिक: मिक्स्ड 10m एयर राइफल में भारत फाइनल में पहुंचने से चूका     |   2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प प्रत्येक भारतीय का लक्ष्य है- PM मोदी     |   मोदी 3.0 के 49 दिन में 14 आतंकी हमले, 15 जवान शहीद- कांग्रेस     |  

मुंबई में होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल, करीब 100 लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 35 लोग घायल हो गए, जबकि 100 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शाम चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के पास हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया, "हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।" उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। 

उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को नगर निगम के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।